कोतवाली हाथरस गेट परिसर में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

0
8

 

हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एसपी हाथरस, सीओ सिटी हाथरस, बुके भेटकर स्वागत किया।

थाना समाधान दिवस में नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, सीओ हिमांशु माथुर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से अधिकारियों ने सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित सामने आए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम और लेखपालों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस अधिकारियों को भी शिकायतों के निस्तारण में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here