हाथरस।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित और उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी, एसपी, और एसडीएम ने मंच से छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने और समाजहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।










