हाथरस। थाना चन्दपा पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना चन्दपा पुलिस ने चीतावर रोड पर चेकिंग और गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी अहरोही, थाना सासनी और विकाश कुशवाह पुत्र भगवान सिंह निवासी महमूदपुर बरसे, थाना सासनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मिलकर अलीगढ़ से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं और इन्हें बेचने के लिए निकले थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चन्दपा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार सहित थाना चन्दपा पुलिस टीम शामिल रही।










