सिकन्द्राराऊ में 2.25 करोड़ की हेरोइन-स्मैक बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

0
17

हाथरस। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन की संयुक्त टीम ने चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर को सूचना के आधार पर बिजलीघर नगला जलाल पुल के नीचे कासगंज की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक किलो 240 ग्राम हेरोइन, 98 ग्राम स्मैक और 2,910 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 25 लाख रुपये बताई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र, मोनू कुशवाहा, अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास और प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिकन्द्राराऊ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन की संयुक्त टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here