देवी नगर में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू,30 प्रशिक्षार्थियों को वितरित की गई प्रशिक्षण किट

0
15

 

हाथरस। ग्राम देवी नगर, पंचायत वाहनपुर, ब्लॉक हाथरस में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह एवं पूर्व प्रभारी वी.के. शर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षण किट वितरित की गई।

पूर्व प्रभारी वी.के. शर्मा ने अचार, मुरब्बा, शरबत, फलों के जूस सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के संरक्षण और प्रसंस्करण की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के तरीके बताए। केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने प्रतिभागियों को इकाई स्थापित करने, समूह बनाकर कार्य करने तथा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विष्णु पचौरी ने पीएमएफएमई योजना और उद्योग नीति-2023 की जानकारी देते हुए मशीनरी आदि पर मिलने वाले 35 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपये तक की सहायता के बारे में बताया। वहीं ग्रामीण स्तर पर योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने किया, जिसमें संजय चौधरी का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here