बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत बाल-बाल बचा परिवार

0
13

 

थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला नौखिल काजियान में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार तड़के एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार राज कुमार के मकान में परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। बारिश के कारण रात करीब एक बजे कमरे की छत के कोने से पानी टपकने लगा। छत की हालत देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो वे बच्चों समेत कमरे से निकलकर पड़ोसी के घर जाकर सो गए।

इसके करीब एक घंटे बाद रात करीब दो बजे अचानक तेज धमाके की आवाज हुई। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो कमरे की छत भरभराकर नीचे गिर चुकी थी। परिजनों ने बताया कि हादसे के समय राज कुमार के माता-पिता और उनकी छोटी बेटी उसी कमरे में सोते थे। समय रहते कमरे से बाहर निकलने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि वह बेहद गरीब है और मकान की छत गिरने से काफी नुकसान हुआ है। परिवार ने प्रशासन से मौके पर नुकसान का जायजा लेकर आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here