हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय में रविवार को भारत सरकार के “नशा मुक्ति युवा का विकास” अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
नाटक का शीर्षक “वह खिलाड़ी जो हार गया था, फिर खुद को जीत गया—नशे से” रखा गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव और इससे दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अनुराग, यलका तोमर, वंदना, अभिषेक, चंचल यादव, शिवानी, दिव्या वार्ष्णेय, मानसी, प्रत्यूषा और दीपक ने प्रतिभाग किया।
नुक्कड़ नाटक का मंचन प्रोफेसर स्वतेन्द्र सिंह और आलोक कुमार के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर NSS अधिकारी डॉ. फौजिया सिद्दीकी और चीफ प्रॉक्टर डॉ. देवप्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।










