सासनी में सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

0
33

 

​सासनी।में सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे साइकिल से बाजार जा रहे 65 वर्षीय किसान रामबाबूं सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने रोंद दिया, जिससे इस दुखद घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

यह हादसा गांव सठिया के निकट एक गैस एजेंसी के पास हुआ। सूचना मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
​पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि रामबाबूं सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा थे।

​करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबूं सिंह के बेटे माधव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जो दुखद घटना मथुरा के कोसीकलां पर हुई थी। परिवार ने एक महीने के भीतर अपने दो सदस्यों को खो दिया है और परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर से दो अर्थियां उठाई गई हैं।

रामबाबूं सिंह के जाने के बाद अब उनके तीन बेटों पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि ईश्वर ने उनका एकमात्र सहारा भी छीन लिया है और पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here