मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला औऱ शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

0
52

 

हाथरस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता जिला/शहर कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकालते हुए कोतवाली चौराहे पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकार सर्वोच्च हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के वोट से जुड़े सवालों को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस का यह संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, अवधेश बक्सी, धर्मेंद्र गांधी, वेदप्रकाश करदम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here