पुलिस ने घर से लापता हुई 16 वर्षीय बालिका व 18 वर्षीय युवती को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द,परिजनों ने हाथरस पुलिस का किया आभार व्यक्त

0
19

 

हाथरस पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने घर से लापता हुई 16 वर्षीय बालिका और 18 वर्षीय युवती को महज 12 घंटे के भीतर पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया।

दरअसल, 29 सितंबर को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जहाँगीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि डांटने से नाराज होकर उसकी करीब 16 वर्षीय बेटी और परिवार की 18 वर्षीय युवती बिना बताए घर से चली गई हैं। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दोनों की जल्द और सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन कर तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीमों ने दोनों के फोटो लेकर बाजारों, मोहल्लों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को दोनों के पंजाब पहुंचने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट रेलवे स्टेशन से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। सूचना मिलने के महज 12 घंटे के भीतर दोनों की बरामदगी होने पर पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बेटियों के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और हाथरस पुलिस की तत्परता एवं अथक प्रयासों के लिए आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here