ब्रेजा कार ने टेंपो में मारी टक्कर,हादसे में टेंपो सवार वृद्ध की मौत कई लोग हुए घायल

0
13

 

हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के पास गुरुवार को ब्रेजा कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि 70 वर्षीय रोशन सिंह पुत्र मोहकम निवासी कल्लूपुरा नगला बंजारा, थाना हसायन किसी काम से टेंपो में सवार होकर हाथरस आ रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर के पास सामने से आई ब्रेजा कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार रोशन सिंह समेत कई लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने रोशन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here