हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न इंग्लिश और हिंदी माध्यम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद जी और कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथियों का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस आयोजन के माध्यम से जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।










