उत्तरप्रदेश शासन के निर्देश पर संचारी रोग अभियान एवं दस्तक़ अभियान की हुई शुरुआत

0
11

 

सासनी।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचारी रोग अभियान एवं दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। संचारी रोग अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, जबकि दस्तक अभियान 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

अभियान के तहत आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी देंगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर वार्ड नंबर एक के सभासद डॉ. विकास सिंह ने फीता काटकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने अभियान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, श्याम बिहारी बीएचडब्ल्यू, आकाश कौशिक एचएस, हेमलता एचएस, कैलाश चंद्र एलए, सौरभ बंसल समेत स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here