सिकन्दराराऊ।रेलवे प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, बीते दिनों हुए कार्य के बाद रेलवे फाटक के मार्ग पर गड्ढे हो गए थे, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए अब मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है।
2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रेलवे फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक को दोबारा आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
फाटक बंद रहने के दौरान पुलिस प्रशासन, मेडिकल सेवाओं और स्कूली वाहनों समेत अन्य जरूरी सेवाओं के लिए नेशनल हाईवे-34 के वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।
रेलवे प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।










