सिकंदराराऊ में गोवर्धन पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य अन्नकूट प्रसादी वितरण

0
57

सिकंदराराऊ में गोवर्धन पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य अन्नकूट प्रसादी वितरण

सिकंदराराऊ के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज के दर्शन किए।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भजन-कीर्तन व जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने के लिए महिला, पुरुष, बुजुर्गों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण से नगर और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here