हाथरस में धार्मिक स्थलों के आसपास मांस-मछली की दुकानों और अवैध बूचड़खानों को हटाने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
54

 

हाथरस। जनपद हाथरस में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित अंडा, मांस और मछली की दुकानों के साथ ही अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनपद के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के आसपास अंडा, मांस और मछली की दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें कुछ प्रतिष्ठानों के बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने की शिकायतें हैं।

कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से इगलास फाटक के पास मधुगढ़ी में मथुरा रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के आसपास संचालित दुकानों की जांच कराने तथा सासनी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे संचालित बूचड़खाने की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई।

संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से जनपद के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित ऐसी दुकानों का सर्वेक्षण कराने, बिना लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठानों को बंद कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान मुकेश सूर्यवंशी, देवराज, प्रवीण खंडेलवाल, महेश वर्मा, मनोज वार्ष्णेय, हर्षित गौड़, शिवा राणा, नवीन वर्मा, प्रिंस अरोड़ा, हिमांशु, नैतिक शर्मा, लाला, साहिल वाल्मीकि और ईशू अरोड़ा सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here