हाथरस में 15 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी संत पं. गयाप्रसाद जी महाराज की 134वीं जन्म जयंती, गिरिराज महाराज को लगेगा छप्पन भोग

0
31

 

हाथरस। ब्रज वसुंधरा के परम पूज्य संत एवं प्रातः स्मरणीय पं. श्री गयाप्रसाद जी महाराज (श्री गोवर्धनवासी) बाबा महाराज की 134वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर हाथरस में भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

श्री गोवर्धन सेवा समिति, हाथरस के तत्वावधान में यह धार्मिक आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक सुदी छठ के अवसर पर मैण्डू गेट स्थित गोपाल धाम में आयोजित होगा।

महोत्सव के दौरान श्री गिरिराज महाराज को विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही गिरिराज महाराज की भव्य एवं दिव्य छप्पन भोग झांकी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्री गोवर्धन सेवा समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर श्री गिरिराज महाराज के दर्शन करने और बाबा महाराज की जन्म जयंती के पावन उत्सव में सहभागी बनने की अपील की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here