हाथरस। हाथरस में मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हाथरस गेट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्रीन वैली कॉलोनी रमनपुर में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अपमिश्रित देशी शराब और 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाकिम उर्फ अकील उर्फ भरी पुत्र बुद्धसैन उर्फ बुन्दू खां, निवासी मोहल्ला श्रीनगर, थाना हाथरस गेट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हाथरस के विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा संख्या 443/2025, धारा 274 बीएनएस और 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।








