हाथरस एसपी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए किया प्रेरित

0
18

 

हाथरस। बाल दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक, अधिकारी और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ने कहा कि जीवन में आने वाली असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की सलाह दी। साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। एसपी के प्रेरणादायी संवाद से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here