इको और बाइक की टक्कर में चार लोग हुए घायल, गंभीर हालत में एक को किया रेफर

0
12

हाथरस।सासनी के खिटोली बंबा के पास एक बाइक और ईको वैन में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सुमित और नागेंद्र (निवासी नगला रंजिता, अलीगढ़) तथा वैन सवार विशाल और कांति (निवासी विजयगढ़, अलीगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सासनी सीएससी पहुंचाया। सुमित की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here