चंदपा पुलिस द्वारा ट्यूबेलो से हुई चोरी की घटना का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

0
13

 

हाथरस जनपद के थाना चन्दपा क्षेत्र में खेतों पर बने ट्यूबवेलों से हो रही लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र हैं, जिनके कब्जे से ट्यूबवेल से चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार,
दिनांक 25 दिसंबर 2025 को ग्राम रोहई अर्जुनपुर निवासी महेश पाठक तथा 15 जनवरी 2026 को ग्राम रोहई निवासी वीरेंद्र पचौरी द्वारा थाना चन्दपा में सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके खेतों में बने ट्यूबवेल से बैटरी, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चन्दपा में सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निर्देशन में थाना प्रभारी चन्दपा द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 15 जनवरी 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम चितावर जाने वाले रास्ते से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
जसवंत पुत्र घोतालीराम
सुभाष पुत्र जसवंत
निवासी ग्राम चितावर, थाना चन्दपा, जनपद हाथरस
के रूप में हुई है।
बरामद सामान में
04 झटका मशीन,
03 बैटरी (छोटी-बड़ी),
01 सोलर सिस्टम मशीन मय 03 सोलर प्लेट,
बैटरी चार्जर मशीन,
स्प्रे टंकी,
केबल से निकाला गया तांबे का तार,
स्टार्टर के पार्ट्स,
तिरपाल,
बेलचा, हथौड़े, पाना रिंच, आरी, रेती, ग्राइंडर मशीन, दराती सहित अन्य लोहे के औजार शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिता-पुत्र मिलकर अलग-अलग तारीखों में ग्राम रोहई, चितावर एवं अन्य स्थानों पर बने ट्यूबवेलों का ताला तोड़कर सामान चोरी किया था। चोरी किया गया कुछ सामान कबाड़ियों को बेच दिया गया था, जबकि शेष सामान को बेचने के लिए वे बाजार जाने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
फिलहाल थाना चन्दपा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here