28 वर्षीय युवक 5 अप्रैल से लापता,पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की शुरू

0
11

 

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव दरकाई निवासी 28 वर्षीय युवक बीते 5 अप्रैल से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव दरकाई निवासी ऐदल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा रमन 5 अप्रैल की रात करीब 9 बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की और रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

युवक के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि रमन के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here