नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने एमजी पॉलिटेक्निक के सामने हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

0
13

 

हाथरस। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के सामने बन रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि नगर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में आगरा रोड पर एमजी पॉलीटेक्निक के पास “स्ट्रीट ट्रेडिंग जोन” विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वहां लोग सड़क किनारे खड़े होकर अतिक्रमण करते हैं, जिससे आवागमन में भी परेशानी होती है। नए स्ट्रीट ट्रेडिंग जोन के बनने से दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को व्यवस्थित स्थान और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना में करीब 30 से 32 लोगों को स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। श्वेता चौधरी ने इस परियोजना को नगर के लिए एक बेहतर और उपयोगी कदम बताते हुए जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here