पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1840 रुपए नगद व ताश की गाड़ी बरामद

0
12

 

जनपद हाथरस की थाना चंदपा पुलिस को जुआरियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जनपद में जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने ग्राम नगला खिरनी में अवरार के घर के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1840 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना चंदपा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here