सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में नसबंदी शिविर का हुआ आयोजन चार महिलाओं ने कराई नसबंदी

0
17

सासनी। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नसबंदी शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई और परिवार नियोजन के स्थाई साधन को अपनाने के लिए पंजीकरण कराया।

शिविर के दौरान कुल 7 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात 4 महिलाओं की नसबंदी प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर डॉ. राम बिहारी और डॉ. पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंख्या नियंत्रण और सुरक्षित मातृत्व के लिए नसबंदी एक प्रभावी कदम है। उन्होंने बताया कि कैंप में आए सभी लाभार्थियों की आवश्यक जांच के बाद ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

इस विशेष नसबंदी शिविर को सफल बनाने में डॉ. शालिनी शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, उमा सेंगर, सीमा, सरिता, प्रेम लता और पुष्पेंद्र सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार नियोजन के प्रति जागरूक हों और विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here