गांव दुर्जिया में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
15

 

जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम दुर्जिया में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि 13 मई 2026 को थाना सादाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दुर्जिया में दो पक्षों — ओमी उर्फ ओमप्रकाश और मनोज कुमार पक्ष के बीच गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निर्देशन में थाना सादाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में से जितेन्द्र के पास से एक जिंदा कारतूस तथा आरोपी नरेन्द्र के पास से एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here