सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का किया औचक निरीक्षण,स्टाफ नदारद होने पर जताई नाराजगी

0
16

 

हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने बुधवार देर रात सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान सांसद को ओपीडी, महिला वार्ड और एनबीएचयू जैसे महत्वपूर्ण वार्डों से स्टाफ नदारद मिला, जबकि इन वार्डों में 24 घंटे ड्यूटी अनिवार्य है।
जांच के दौरान ड्यूटी रजिस्टर में भी बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां एक वार्ड बॉय की अगले दिन की हाजिरी पहले से दर्ज मिली।

अस्पताल परिसर में गंदगी, टूटी बेंचें और अन्य अव्यवस्थाओं को देखकर सांसद ने नाराजगी जताई। साथ ही मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद अनूप प्रधान ने तत्काल सीएमओ राजीव राय को फोन कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।

सांसद के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here