हाथरस।उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है।
https://se.census.gov.in/
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है। नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार और आवास संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने शिक्षित युवाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से भी आमजन को जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी नागरिक आगे आकर स्व-गणना अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
📌 स्व-गणना हेतु नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन विवरण दर्ज कर सकते हैं —









