सांसद अनूप प्रधान ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा, आरओ प्लांट का किया शुभारंभ

0
21

 

हाथरस।सांसद अनूप प्रधान ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर से स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा दैनिक यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए सांसद अनूप प्रधान ने स्टेशन परिसर में आरओ वॉटर प्लांट का शुभारंभ भी किया, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here