दो बाईकों की भिड़ंत में चाचा भतीजा गंभीर घायल,अस्पताल में कराया भर्ती

0
12

 

सासनी। सासनी-इगलास मार्ग पर स्थित सैयद बाबा की मजार के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी बम्पी पुत्र विजय कुमार अपने भतीजे विष्णु पुत्र सत्यप्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए सासनी आ रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक सैयद के निकट पहुँची, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गए।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घटना की सूचना इलाका पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। मौके पर पहुँची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया है। वहीं सूचना मिलने पर अस्पताल में घायलों के परिजन भी पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here