पांच बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने वाली महिला थाना प्रभारी व महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

0
15

 

जनपद हाथरस में पुलिस का एक प्रेरणादायक और मानवीय चेहरा देखने को मिला, जहां महिला थाना पुलिस ने जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का सराहनीय कार्य किया।

महिला थाना प्रभारी रितु तोमर के नेतृत्व में नव नियुक्त महिला आरक्षी राधिका, इच्छिता और रेनू ने घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पांच बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराया। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कॉपी, किताबें और अन्य शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने महिला थाना टीम एवं महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का भी कार्य कर रही है।

हाथरस पुलिस की यह पहल समाज में शिक्षा, संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रेरणादायक संदेश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here