जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

0
15

 

हाथरस।जनपद हाथरस में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।”

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीय कार्यों की प्रगति तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अलमारियों में रखे अभिलेखों की जांच करते हुए निर्देशित किया कि सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संरक्षित किए जाएं। साथ ही पुराने एवं निष्प्रयोज्य अभिलेखों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि विकलांग प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद भी कार्यालय में रखे हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमाण पत्रों को समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here