हाथरस।जनपद हाथरस में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी हाथरस, उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सादाबाद कुलदीप चौहान एवं अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा सादाबाद-आगरा रोड तहसील सादाबाद क्षेत्र में सघन रोड चेकिंग अभियान चलाया गया।
“चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 86 ए.के. 2536 से 90 पौआ अवैध देसी शराब बरामद की गई।”
“मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 72 के अंतर्गत थाना सादाबाद, जनपद हाथरस में अभियोग पंजीकृत कराया गया।”
“प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”









