अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायलअस्पताल में भर्ती

0
17

हाथरस।सासनी के अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सुसायत कलां मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूहेरी गांव निवासी अमित पुत्र लोकेश अपनी मोटरसाइकिल द्वारा अलीगढ़ से सासनी स्थित अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव सुसायत कलां मोड़ के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरकर हुआ लहूलुहान

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भागने में सफल रहा। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को
एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, हालत नाजुक
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल अमित को तुरंत उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने घायल की हालत बेहद नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here