चचेरे भाई के विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक को बेरहमी से पीटा,घायल

0
14

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैया में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे घरेलू बात को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में बीच-बचाव करने आया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को तुरंत सासनी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया, जहां से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जरैया निवासी सुभाष चंद की उनके भाई के लड़के (भतीजे) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। घर में चल रहे इस विवाद को देखकर सुभाष चंद का पुत्र विनीत कुमार वहां पहुंचा और उसने अपने चचेरे भाई द्वारा पिता से किए जा रहे दुर्व्यवहार का विरोध किया। इसी बात से गुस्साए चचेरे भाई ने विनीत पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद पीड़ित के परिजन घायल विनीत को लेकर तुरंत सासनी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सासनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here