गांव चांदनपुर में संदीप परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

0
17

 

हाथरस: सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

बताया गया है कि एटा जनपद के कोतवाली बागवाला क्षेत्र के गांव लोहाखार निवासी 21 वर्षीय मंजू की शादी वर्ष 2023 में चांदनपुर निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। मंजू ने करीब पांच महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था।

परिजनों के अनुसार बीती रात मंजू की ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर मंजू को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और इसी के चलते उसकी हत्या की गई है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here