धान सीजन की तैयारी में जुटी सहकारी समिति, किसानों को दिए जा रहे उन्नत बीजों के सुझाव

0
11

 

हाथरस। धान की फसल के आगामी सीजन को लेकर किसानों और समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक मंडी समिति स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति पर आयोजित की गई। इस दौरान बीबीसीएल के जोनल हेड अजय कुमार तिवारी ने किसानों को उन्नत खेती और गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसानों को धान की फसल के लिए सही और प्रमाणिक बीज चुनने के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि उत्पादन बेहतर हो सके। क्षेत्र में धान की लोकप्रिय किस्में 9209 और 1509 केंद्र पर उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को समय पर अच्छी गुणवत्ता के बीज मिल सकें।

अजय कुमार तिवारी ने बताया कि भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के अधिकृत ‘भारत बीज’ ब्रांड को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों तक उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणिक बीज पहुंचाना और खेती में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है।

तिवारी ने कहा कि समिति लगातार किसानों के बीच संवाद स्थापित कर उन्हें नई तकनीकों और बेहतर कृषि व्यवस्थाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

इस दौरान जोनल हेड अजय कुमार तिवारी, समिति सचिव मुकेश कुमार, फील्ड मैनेजर योगेश कुमार के साथ किसान भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here