हाथरस में प्रवेश द्वार के रंग को लेकर बढ़ा विवाद,भगवा और सफेद रंग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

0
25

 

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ रोड स्थित सोखना भट्टा के पास स्थित ग्राम पंचायत रमनगला और नगला आलिया के प्रवेश द्वार के रंग को लेकर रमनगला व नगला आलिया के ग्रामीणों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

ग्राम पंचायत रमनगला के लोगों का कहना है कि प्रवेश द्वार पहले से सफेद रंग का था और उसे सफेद ही रहने दिया जाए। वहीं नगला आलिया के ग्रामीणों का कहना है कि गांव का प्रवेश द्वार भगवान श्रीराम के नाम पर बना हुआ है, इसलिए उसका रंग भगवा होना चाहिए।

आपको बता दें यह विवाद टैब शुरू हुआ जब बीते दिनों नगला आलिया के रहने वाले युवकों ने चंदा इकट्ठा कर प्रवेश द्वार की मरम्मत कराई और उसे भगवा रंग से रंगवा दिया। इसके बाद रमनगला के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए गेट को दोबारा सफेद रंग से रंग दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मंगलवार को नगला आलिया के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रवेश द्वार को पुनः भगवा रंग से रंगने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा, फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here