दुकान का तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम पुलिस से की शिकायत

0
22

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अजरोई में एक दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने आज गुरुवार को कोतवाली पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजरोई निवासी अभिनव सिंह पुत्र अशोक कुमार की गांव में ही खाने-पीने के सामान की एक दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि देर अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 4000 से 5000 रुपये की कीमत का खाने-पीने का सामान चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। इसके बाद आज पीड़ित ने कोतवाली सासनी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच-पड़ताल कर अज्ञात चोरों को पकड़ने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी का कहना है कि मामले में जांचा पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here