मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के निर्देश पर विकास भवन में किया जा रहा ठंडा पानी और शिकंजी का वितरण

0
15

 

हाथरस।भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच हाथरस जिला प्रशासन आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

जनपद में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। इसी क्रम में विकास भवन परिसर में आने वाले फरियादियों एवं कर्मचारियों के लिए ठंडे पानी और शिकंजी की व्यवस्था की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी पीएम दीक्षित के निर्देश पर विकास भवन में आने वाले सभी लोगों को शिकंजी और ठंडा पानी वितरित किया जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

विकास भवन पहुंचे लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की व्यवस्था लोगों को काफी राहत प्रदान करेगी।

वहीं पानी वितरित कर रहे कर्मचारी बाबू लाल ने बताया कि सीडीओ के निर्देशानुसार विकास भवन आने वाले फरियादियों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी लगातार पानी और शिकंजी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन की यह पहल न केवल लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, बल्कि जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल भी पेश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here