हनुमान गली में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा स्ट्रीट लाइटों का किया गया शुभारंभ

0
17

 

हाथरस नगर पालिका परिषद क्षेत्र के हनुमान गली में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत नगर पालिका के वार्ड संख्या 33 में करीब 350 स्ट्रीट लाइटें विद्युत पोलों पर लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, हाईमास्ट लाइट और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने आगे भी विकास कार्य जारी रखने की बात कही।

इस मौके पर सभासद रामजीलाल वर्मा, टेकपाल कुशवाहा, अशोक कुमार गोला, बच्चू भैया, सुरेश अग्रवाल, सत्यपाल रंगीला, हिमांशी कौशिक, अनिल शर्मा ठेकेदार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here