पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों के बॉर्डर एवं संवेदनशील तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना रहा। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट, ओवरलोड वाहन, ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 493 वाहनों के चालान किए गए।
इसके साथ ही वाहन चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें, चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
पुलिस ने यह भी अपील की कि वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
हाथरस पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









