मुख्य विकास अधिकारी पीएम दीक्षित ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

0
22

 

हाथरस।मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित द्वारा सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं सामने आईं। इसके साथ ही जल निगम (नगरीय) कार्यालय के निरीक्षण में भी वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्यालय में वर्षों पुराने बिल-वाउचर अब भी बेतरतीब ढंग से रखे हुए थे और उन पर धूल जमी हुई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी की।

जांच में यह भी सामने आया कि जिले का यह एकमात्र कार्यालय है जहां कर्मचारियों की छुट्टियां शासन द्वारा निर्धारित मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत नहीं की जा रही थीं। यहां अब भी ऑफलाइन आवेदन लेकर छुट्टियां मंजूर की जा रही थीं। इस डिजिटल व्यवस्था की अनदेखी पर मुख्य विकास अधिकारी ने जवाब तलब किया है।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने जल निगम (नगरीय) कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां केवल तीन कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि अधिशासी अभियंता और एसडीओ मौके पर अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों की अनुपस्थिति और कार्यों में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here