श्री रामबाग इंटर कॉलेज में 27 में से श्रीमद् भागवत कथा होगी आयोजित

0
14

 

हाथरस।शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्री रामबाग इंटर कॉलेज में प्रथम बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। जो कि 27 मई से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हैहयवंशीय क्षत्रिय कांस्यकार समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें समिति के प्रबंधक नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि कथा वाचन महंत मदन मोहन दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

27 मई को श्री बांके बिहारी जी महाराज बड़ी कोठी से 151 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री रामबाग इंटर कॉलेज पहुंचेगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

समिति ने बताया कि कथा में विभिन्न पीठों के महंत एवं कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। वहीं 31 मई को महंत ब्रह्मचारी सहजानंद जी द्वारा विद्यालय द्वार का उद्घाटन किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से ओमप्रकाश बागड़ी, नरेश कुमार वर्मा, ओम प्रकाश, गोपाल दास, रमेश चंद कूलवाल, मदन गोपाल भगत जी, रवि कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, हरिओम वर्मा, मुकेश कुमार बागड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here