ओलावृष्टि से फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे डीएम अतुल वत्स, तत्काल सर्वे के दिए निर्देश

0
10

 

हाथरस।हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। डीएम ने आगरा रोड स्थित अनिगढ़ी, कछपुरा, चंदपा और मीतई गांवों में पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी भी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों में हुए नुकसान का शीघ्र एवं निष्पक्ष आकलन किया जाए ताकि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि नुकसान के सर्वेक्षण के लिए तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर फसलों की स्थिति का आकलन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र किसानों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और नुकसान का आकलन पूरा होते ही राहत संबंधी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा वास्तविक नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजी जाए।

किसानों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए समय पर सहायता मिलने की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here