नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी ने वार्ड संख्या 35 में 55 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन

0
11

 

हाथरस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने 55 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह सड़क चामुंडा माता मंदिर को जोड़ने वाली गली से गली नंबर-2 तक बनाई गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।

इस मौके पर सभासद रामजीलाल वर्मा, नन्हे भैया, श्याम प्रधान, राघवेंद्र सिंह, टेकपाल कुशवाहा, अशोक कुमार गोला, चन्दन जी, काव्य वाष्णेय, हिमांशु, हरीश सेंगर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here