भारतीय किसान यूनियन(भानु) ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर तालाब चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू

0
19

 

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को तालाब चौराहा पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत रावत ‘चमरुआ चाले’ ने किया। प्रदर्शन की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।धरने को संबोधित करते हुए कृष्णकांत रावत ने कहा कि हाथरस में मेडिकल कॉलेज निर्माण का मुद्दा पिछले कई वर्षों से उठता रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है।

उन्होंने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग करते हुए इमरजेंसी व्यवस्था को बेहतर बनाने, बंद पड़े वेंटिलेटरों को चालू कराने, 24 घंटे मेडिकल स्टोर की सुविधा उपलब्ध कराने तथा एमआरआई और सीटी स्कैन सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि डायलिसिस केंद्र और नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाना चाहिए। भाकियू (भानु) ने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उनकी मांगों को पूरा नहीं करते, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान प्रवीण खंडेलवाल, पंडित मदन मोहन गौड़, सुनील अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सुमित वाष्णेय, ऋषि, योगेश वाष्णेय, संदीप ठाकुर, छोटू राणा, मोहित चौहान, टेकपाल कुशवाहा, हर्षित गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here