जनपद हाथरस में थाना चन्दपा पुलिस ने फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को थाना चन्दपा क्षेत्र के बजरंग अखाड़ा पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा सूरज शौच के लिए जा रहा था, तभी गजेन्द्र उर्फ सरिया अपने दो साथियों के साथ वहां फायरिंग कर रहा था। मामले में थाना चन्दपा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना चन्दपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में गजेन्द्र उर्फ सरिया निवासी कुंवरपुर, मन्नू उर्फ मानवेन्द्र निवासी विसाना तथा अंकित तौमर निवासी मांगरु शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







