रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
38

 

हाथरस। उत्तर मध्य रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 35 वर्षीय तालेवर पुत्र दाताराम का शव गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और युवक की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए।

मृतक के परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि गांव का एक युवक घटना वाले दिन सुबह से तालेवर के साथ घूम रहा था और देर रात तक उसके मोबाइल फोन पर लगातार कॉल भी आ रही थीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here