ऑपरेशन मुस्कान के तहत 3 घंटे के भीतर गुमशुदा हुए 6 वर्षीय बच्चे को खोज कर पुलिस ने सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द

0
18

 

जनपद हाथरस में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना सहपऊ पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 3 घंटे के भीतर एक 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दिनांक 4 जून 2025 को थाना सहपऊ पुलिस को राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि लगभग 6 वर्ष का एक बच्चा घर से बिना बताए निकल आया है और रास्ते में भटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उससे पूछताछ की, लेकिन वह अपने परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर थाना सहपऊ पुलिस ने बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू किया। पुलिस टीमों ने बच्चे की फोटो लेकर आसपास के बाजारों, मोहल्लों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ की। साथ ही बच्चे का फोटो और वीडियो विभिन्न व्हाट्सएप एवं फेसबुक समूहों में भी प्रसारित किया गया।

लगातार किए गए प्रयासों और प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप पुलिस को बच्चे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई और मात्र 3 घंटे के अंदर बच्चे को उसके परिजनों से मिलवा दिया गया।

बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और हाथरस पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत हाथरस पुलिस का यह प्रयास एक बार फिर साबित करता है कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here